Himachal : Rohru : जयराम नाटी डालने और खिचड़ी खाने वाले मुख्यमंत्री : विक्रमादित्य

News Updates Network
0
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रोहड़ू में मीडिया से बातचीत में कहा कि उपचुनाव के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से उनके परिवार से किसी सदस्य ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। 

पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसके लिए सभी एकजुट होकर काम करेंगे। विक्रमादित्य ने कहा कि जयराम ठाकुर मात्र नाटी डालने व खिचड़ी खाने वाले मुख्यमंत्री हैं। उनका अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। सेब सीजन में बागवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन सरकार के मंत्री अनापशनाप बयानबाजी करते रहे। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन सरकार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश में एक नया नेतृत्व देगी। उसके लिए सभी को मिलकर वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीताना है। उसके बाद विधायक दल व कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व यह निर्णय लेगा कि किसे प्रदेश का जिम्मा सौंपा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि वह अपनी मां प्रतिभा सिंह के साथ रोहड़, चिड़गांव, डोडराक्वार व नावर क्षेत्र की हर पंचायत का दौरा करेंगे। सभी का समर्थन लेकर वह अपनी नई पारी का आरंभ करेंगे। रोहड़ू पहुंचने पर विक्रमादित्य सिंह का ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं से स्वागत किया गया। 

भाजपा प्रदेश सचिव और नगर निगम शिमला की पूर्व महापौर कुसुम सदरेट ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पलटवार किया। विक्रमादित्य सिंह ने बीते दिनों शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों और अध्यापकों के खिलाफ अंट-शंट बयानबाजी की थी। 
उन्होंने विक्रमादित्य सिंह की ओर से एक मंच से शिक्षकों के खिलाफ की गई बयानबाजी की जमकर निंदा की है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top