Himachal: Chamba : शर्मनाक ! हिमाचल शर्मसार: भेड़ चराने गई महिला को अकेला पाकर कपड़े फाड़े- दुष्कर्म का प्रयास: Read Full News

News Updates Network
0
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से पड़ोसी द्वारा भेड़-बकरियां चराने गई महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना जनजातीय क्षेत्र पांगी की है।

किसी तरह जान बचाकर भागी महिला:

दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि वह कोपन जंगल में भेड़-बकरियां चराने गई हुई थी। इसी दौरान वहां उसका पड़ोसी भीम सिंह आ पहुंचा। भीम सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बीच बचाव में उसके कपड़े फट गए।

महिला के वह काफी मशक्कत से अपनी जान बचाकर वहां से भागी और घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। भागने के दौरान आरोपी चिल्ला रहा था कि वह इस संबंध में किसी को बताई तो वह उसकी जान ले लेगा।

आरोपी हुआ गिरफ्तार:

परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504 व 506 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद महिला के मेडिकल जांच की प्रक्रिया की जा रही है।


साथ ही पुलिस ने आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top