Himachal : Chamba : फेसबुक फ्रेंड ने दिया शादी का झांसा फिर किया दुष्कर्म : वीडियो भी बनाया : जानिए क्या है पूरा मामला : Read Full News

News Updates Network
0
सलूणी : चम्बा जिला के अंतर्गत आते पुलिस थाना किहार में युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

युवती ने शिकायत की है कि 2019 में जब वह डल्हौजी में काम करती थी तो तहसील सलूणी के अंतर्गत दिघाई पंचायत के जैसरी गांव के थाना सिंह उर्फ पंकज कुमार पुत्र प्यार चंद ने उसे फेसबुक पर फ्रैंड रिक्वैस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार किया। उसके बाद वह उससे फेसबुक पर चैटिंग करता रहता था। एक दिन वह उसके बनीखेत स्थित क्वार्टर में आया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

इसके बाद वह उसे अपने साथ बद्दी में एक कंपनी में नौकरी करने ले गया और वहां एक ही क्वार्टर में 2 महीने दोनों एक साथ रहे। इस दौरान भी उसने शारीरिक संबंध रखते हुए अपने मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया है। युवती ने उसे शादी करने को कहा तो वह शादी करने से इंकार कर रहा है। 

पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी चम्बा अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाना सिंह उर्फ पंकज कुमार के खिलाफ 376 आईपीसी व आईटी अधिनियम की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top