Himachal : Shimla : हिमाचल: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को 6% DA की अधिसूचना जारी - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
0

शिमला: 
 हिमाचल सरकार ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए छह फीसदी डीए देने की अधिसूचना जारी कर दी है। डीए एक जुलाई 2021 से दिया जाएगा। पहले यह 153 फीसदी था, जो अब बढ़कर 159 फीसदी हो गया है। यह आदेश सितंबर 2021 से प्रभावी होगा। कर्मचारियों और पेंशनरों को अक्टूबर में मिलने वाले वेतन से नई दरों पर डीए मिलेगा। 

इसका फायदा हिमाचल के 4 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। 1 जुलाई से 31 अगस्त 2021 तक मिलने वाले अतिरिक्त एरियर को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज 1 अक्तबूर से देय होगा। 
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हुए हैं और कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं, उन्हें डीए की किस्त का एरियर उनके खातों में नकदी के रूप में डाला जाएगा। हालांकि निगमों-बोर्डों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारियों को डीए की यह किस्त उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार दी जाएगी। 

सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते का ऐलान किया था। मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सीएम जयराम ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते का ऐलान किया था। जिसकी आज नोटिफिकेशन जारी कर दी गई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top