Punjab : कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव: चरणजीत चन्नी पंजाब के नए कप्तान:आज 11 बजे लेंगे शपथ :Read Full News

News Update Media
0

कैप्टन अमरेंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में दलित कार्ड चलाया है। दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया है।

चन्नी पंजाब के पहले सिख दलित मुख्यमंत्री बनेंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने की जानकारी दी। इससे पहले रविवार दिन भर पंजाब सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चलने की चर्चा थी। हालांकि ऐन मौके पर कांग्रेस आलाकमान ने चन्नी के नाम पर मुहर लगाई। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्नी के नाम की जोरदार पैरवी की और फिर राहुल गांधी ने दिल्ली में लंबी मंत्रणा के बाद चन्नी के नाम को मंजूरी दी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी रविवार शाम को पहली बार मीडिया के सामने आए।

उन्होंने बताया कि शनिवार पांच बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से जो फैसला लिया, उस बारे में रविवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया। सोमवार 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में घोषणा के बाद कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह आलाकमान का फैसला है। मैं इसका स्वागत करता हूं। चन्नी मेरे छोटे भाई की तरह हंै। मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं। (एचडीएम)

तीन बार के विधायक हैं चन्नी

चंडीगढ़। दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से तीसरी बार विधायक हैं पहली बार वह आजाद और बाकी दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हैं। वह 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। चरणजीत सिंह चन्नी रामदसिया सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

32 फीसदी दलित वोटोें पर नजर

चन्नी के सहारे कांग्रेस ने पंजाब में 32 फीसदी दलित वोट बैंक पर निशाना साधा है। इसके अलावा अकाली दल के दलित डिप्टी सीएम बनाने के चुनावी वादे का भी तोड़ निकाल लिया। भाजपा ने भी दलित सीएम बनाने का वादा किया था। आप दावा करती थी कि उन्होंने दलित नेता हरपाल चीमा को विपक्ष का नेता बनाया है।

कैप्टन ने दी बधाई

कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब का अगला सीएम चुने जाने के बाद कैप्टन अमरेंदर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कैप्टन ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मेरी शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि वह पंजाब के सीमावर्ती राज्य को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम होंगे।

अंबिका ने ठुकराया ऑफर

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने रविवार को स्वीकार किया कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का उन्हें ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री किसी सिख को ही बनना चाहिए।

मोदी के मंत्री का कैप्टन को ऑफर

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ  इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमेरंदर सिंह को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। मोदी सरकार में मंत्री आठवले ने कहा कि उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए, जिसने उन्हें अपमानित किया है। मैं उनसे कांग्रेस पार्टी छोड़ने और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का अनुरोध करता हूं। एनडीएम में सभी का बराबर सम्मान है। पंजाब में एनडीए को सत्ता में लाने के लिए अमरेंदर सिंह अच्छे काम आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब सिद्धू पाकिस्तान गए, तो यह गंभीर बात थी कि इमरान खान और बाजवा को गले लगाया। अमरेंदर सिंह सही कह रहे हैं, सिद्धू धोखेबाज हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top