बता दें कि दुर्घटना वीरवार देर शाम की है। उक्त व्यक्ति के किसी के साथ लड़ाई करने के बाद भाग रहा था। पुलिस व स्थानीय लोग पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भागते समय वो बस से टकरा कर नीचे गिर गया। इस दौरान बस का टायर उसके पेट के ऊपर से क्रॉस कर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को नजदीक के हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एचआरटीसी शिमला डिपू की जिस बस (HP63-9869) से दुर्घटना हुई है। वह खबर लिखे जाने तक मौके पर ही खड़ी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं, मृतक की पहचान की जा रही है।