हड़ताल के बाद डमटाल अनाज मंडी आज से खुलेगी
Monday, July 12, 2021
0
डमटाल : डमटाल अनाज मंडी के प्रधान व प्रदेश व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सोमवार से अनाज मंडी डमटाल पूरी तरह से खोली जाएगी और सभी व्यापारी अपनी अपनी दुकानें खुली रखेंगे। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मार्किट फीस को लेकर अनाज मंडी में सभी व्यापारी मंगलवार से हड़ताल पर थे, जिससे पूरे प्रदेश में डमटाल मंडी से अनाज की सप्लाई बंद थी। इस मसले को लेकर प्रशासन व सरकार के बीच विचार विमर्श चला हुआ था जिस पर सरकार ने इस मसले को हल करने का आश्वासन देते हुए मंडी खोलने को कहा है। इस विषय पर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि मार्किट फीस को लेकर उनकी बात कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर से हुई है जिस पर मंत्री ने जल्द से जल्द अनाज मंडी से मार्किट फीस हटाने के लिए व्यापारियों को आश्वस्त किया है और अनाज मंडी खोलने को कहा है। ऐसे में सभी व्यापारी सोमवार से हड़ताल खत्म करते हुए डमटाल अनाज मंडी खोलेंगे और मंडी से प्रदेश के कोने कोने में अनाज की आपूर्ति सुचारू रूप से करेंगे।
Share to other apps