आज का राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

News Updates Network
0
शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

तुला (Libra) : बड़ी बातों पर या बड़ी जिम्मेदारी पर ध्यान दे पाना फिलहाल संभव नहीं है, इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार काम करते रहें। धार्मिक यात्रा संभव है। बिजनेस में भागीदारों पर आज भरोसा न करें। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) : घर बैठकर शिक्षा का विकल्प ढूंढें और उस दिशा में पूरी तरह से प्रयास करें, मन को छोटा न करें। आशावान बनें। समय की गति आपके पक्ष में हैं। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता आपके नजदीक रहेगी। मन विचलित हो सकता है। नाक से सम्बन्धित कष्ट रह सकता है। नौकरी का कोई बड़ा अवसर भी आपको मिल सकता है।

धनु (Sagittarius) : आज अच्छे बुरे को पहचानना आपके लिए जरूरी हो सकता है। कार्यों की पूर्णता से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपके दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और संतान से भी सुखद समाचार मिलेगा। बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। करियर सम्बन्धी मामलों में बाधा आ सकती है। यात्रा फलदायी रह सकती है।

मकर (Capricorn) : आप घर पर एक सुकून भरी दोपहर बिता सकते हैं। नौकरीपेशा वाले लोगों का दिन अच्छा गुजरने वाला है। बिजनेस करने वालों को अच्छी प्लानिंग से सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनायेंगे। नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप को लेकर सोच समझकर फैसला करें।

कुंभ (Aquarius) : किसी बड़े निवेश का अंदेशा है जो लाभदयक रहेगा। आज आप कोई कठिन विषय पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।  परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अनाज के कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

मीन (Pisces) : इस दौरान आप खुद में ऊर्जा का संचार पाएंगे और जीवन की हर परेशानी का डटकर सामना करेंगे। कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है। धन के खर्च को लेकर आपको सावधान रहने की जरुरत है। कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का समाचार मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top