मंडी: ट्रैकिंग पर गए थे दो युवक परंतु घर नहीं लौटे , खाई में गिरने से मौत

News Updates Network
0
मंडी : दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर गए दो युवकों की 250 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा मंडी जिले में हुआ है। जिले के द्रंग हल्के के बदार क्षेत्र की मैहनी पंचायत के चार युवाओं का ग्रुप पराशर के लिए पैदल ट्रेकिंग पर निकला था। युवा रात को पराशर से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर टेंट लगा कर रात गुजार रहे थे। देर रात को एक युवक का पेट खराब हो गया। जो अपने साथी के साथ शौच के लिए जंगल में गया।


 अचानक पैर फिसलने पर उसने बचाव के लिए अपने साथी का सहारा लिया। लेकिन रात के अंधेरे में दोनों युवक करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गए। दोनो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस घटना से द्रंग क्षेत्र में गमगीन माहौल है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमा ठाकुर, निर्जला ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि हादसे की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top