कंगना रनौत के बॉडीगार्ड को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्कर्म और धोखाधड़ी के थे आरोप

News Updates Network
0
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ एक 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ऐसे में कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ मुंबई पुलिस ने डीएन नगर में केस दर्ज किया था। एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप था कि उसने ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े से जुड़ी इस बात की पुष्टि रविवार को हुई है। डीएन नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कुमार हेगड़े पिछले दस दिनों से फरार चल रहा था। उसे कर्नाटक राज्य के मांड्या जिले के हेगडाहल्ली गांव से बीते शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुमार हेगड़े को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर आई है।

थाने के अधिकारी ने बताया कि कुमार हेगड़े को उसकी शादी के ही एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। वह गांव में रहकर किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला था। थाने के अधिकारी ने कुमार हेगड़े को लेकर कहा, “विरेंद्र भोसले के नेतृत्व में बनी एक टीम ने हेगड़े को उसकी शादी के एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया है।”

थाने के अधिकारी ने मामले के बारे में आगे कहा, “कुमार हेगड़े गांव में रहकर किसी अन्य लड़की से शादी करने वाला था। जबकि एक 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने बीते हफ्ते ही उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था और उसपर दुष्कर्म व धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। महिला ने बताया था कि वह एक-दूसरे को करीब आठ सालों से जानते थे।”

अधिकारी के मुताबिक महिला ने कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया था कि उसने महिला बीते साल जून में शादी के लिए प्रपोज किया था। शादी के लिए राजी हो जाने पर कुमार हेगड़े ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का भी बल दिया। इसके साथ ही महिला ने बताया कि कुमार हेगड़े ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर उससे 50 हजार रुपए भी लिए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद से ही वह गायब हो गया था।

बता दें कि कुमार हेगड़े के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 377 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top